सिर्फ मेंस टीम पर लगी है रोक!
मेंस टी20 वर्ल्ड कप में जिस दिन भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मैच निर्धारित था उसी 15 फरवरी को दोनों देशों की विमिंस ए टीमों के बीच भी मुकाबला होना है। पाकिस्तान की सरकार ने मेंस टीम को भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है, लेकिन फिलहाल विमिंस टीम को उन्होंनेऐसा कोई निर्देश नही जारी किया है।
भारत और पाकिस्तान की विमिंस टीमें बैंकॉक में होने वाले विमिंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भिड़ने वाली है। पीसीबी ने विमिंस - ए टीम की घोषणा संडे को ही की यानी उसी दिन जिस दिन बहिष्कार का ऐलान किया।
