दोनों चुनाव आयुक्तों की चिट्ठी पर कैबिनेट सचिवालय ने दिया था जवाब, कहा-ECI के आंतरिक कामकाज में दखल नहीं दे सकते
Updated on
23-10-2026 11:31 AM
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार कर दिया था। पारदर्शिता कार्यकर्ता कमोडोर लोकेश बत्रा (रिटायर्ड) द्वारा दायर एक RTI के जवाब में यह सामने आया कि कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों के पत्रों को उनकी व्यक्तिगत हैसियत में भेजा गया माना था, न कि पूरे चुनाव आयोग की ओर से एक आधिकारिक तौर पर। हालांकि इन्हें पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
ये चिट्ठी उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग से जुड़े थे
RTI अधिनियम के तहत बत्रा के साथ साझा किए गए रिकॉर्ड के अनुसार, 5 अगस्त को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने दोनों चुनाव आयुक्तों (ECs) को पत्र लिखकर उनके संदेश मिलने की पुष्टि की। चुनाव आयुक्तों की ओर से कैबिनेट सचिव को भेजे गए ये संदेश उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग से जुड़े थे।
आरोप है कि DEC (प्रशासन) के 'लिंक ऑफिसर' का कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने ECI या संबंधित अधिकारियों से चर्चा किए बिना ही, समान और वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों के बीच काम के बंटवारे को लेकर एक आदेश जारी कर दिया था।
मनीष गर्ग ने चुनाव आयुक्तों से चर्चा किए बिना ही आदेश जारी किया था
दोनों मुख्य चुनाव आयुक्तों ने अपने संदेशों में कहा कि ऐसा तब हुआ, जब सभी संबंधित अधिकारियों को बार-बार मौखिक और लिखित निर्देश दिए गए थे कि वे ECI से पहले चर्चा किए या उसकी मंजूरी लिए बिना ऐसा कोई कदम न उठाएं। कैबिनेट सचिवालय की टिप्पणियों में कहा गया है कि भले ही गर्ग की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की गई थी, लेकिन अब वे ECI के अधिकारी हैं, और उनके काम तथा आचरण को ECI के नियमों और दिशानिर्देशों के तहत नियंत्रित और मॉनिटर किया जाना है।
यह कदम 2023 के अधिनियम की धारा 18 के विरुद्ध
वहीं, आयुक्तों का कहना था कि यह कदम 2023 के अधिनियम की धारा 18 के विरुद्ध है, जबकि कैबिनेट सचिवालय ने इन्हें व्यक्तिगत पत्र मानते हुए ईसीआई के आंतरिक मामलों में दखल देने से इंकार किया और कार्रवाई को अनुचित बताया।
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…