Select Date:

खुद को एंटी-फेमिनिस्ट बताने वाले वकील का शव बरामद

Updated on 22-07-2020 07:41 PM
वॉशिंगटन। अमेरिका की एक महिला फेडरल जज एस्थर सालस के पति और बेटे पर गोली चलाने वाले मामले में, खुद को एंटी-फेमिनिस्ट (महिला विरोधी) बताने वाले संदिग्ध आरोपी वकील की मौत हो गई है। घटनास्थल से दो घंटे की दूरी पर स्थित एक जगह से उसकी डेड बॉडी बरामद हुई है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि उसने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली है। उल्लेखनीय है कि महिला जज एस्थर सालस के घर में घुसकर उनके बेटे और पति को गोली मार दी गई थी, जिसमें उनके बेटे की मौत हो गई थी और पति बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। गोलीबारी में महिला जज को कोई हानि नहीं पहुंची है। एफबीआई, यूएस मार्शल सर्विस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। एफबीआइ और न्यू जर्सी स्थित यूएस अटॉर्नी के कार्यालय ने संदिग्ध की पहचान रॉय डेन हॉलैंडर के रूप में की है। जज एस्थर नौ साल से न्यू जर्सी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जज के पद पर काम कर रही हैं। इससे पहले वो मजिस्ट्रेट जज के रूप में पांच साल तक अपनी सेवा दे चुकी हैं, जबकि उससे भी पहले फेडरल पब्लिक डिफेंडर के तौर पर नौ साल काम कर चुकी हैं। वह न्यू जर्सी में फेडरल बेंच पर सेवा देने वाली पहली हिस्पैनिक (लैटिन) महिला हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.