सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि कोरोना वायरस के बाद रुके खेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से शुरु करना सबसे अच्छा तरीका रहेगा। इससे खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। कमिंस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलेंगे। वह इस आईपीएल के लिए सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें 15 करोड़ से अधिक की राशि में केकेआर ने खरीदा था। कमिंस ने कहा कि आईपीएल टीमों के मालिक भी चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट खेला जाए क्योंकि इससे कई लोग जुड़े हुए हैं। टीम मालिकों को उम्मीद है कि हालात ठीक होने पर इस साल यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘कई कारणों से मैं इसमें खेलना चाहता हूं, उम्मीद करता हूं कि इसका आयोजन होगा।’’ कमिंस ने कहा, ‘‘ लंबे ब्रेक के बाद टी20 क्रिकेट होने के कारण यह वापसी का शानदार तरीका रहेगा। एकदिवसीय की तरह यह कठिन नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप भी खेला जाना है, इसलिए जितना अधिक शीर्ष स्तर के टी20 टूर्नामेंट में खेला जाएगा उतना ही खिलाड़ियों के लिए अच्छ रहेगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…