Select Date:

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, तभी सार्थक : सांसद

Updated on 15-04-2025 10:45 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल माध्यम से सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक कांकेर आशाराम नेताम उपस्थित थे। 

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज दोपहर आयोजित वर्चुअल कार्यकम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रत्येक विकासखण्ड से 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी सर्विस प्रदाता के माध्यम से एमओयू की कार्यवाही की गई। साथ ही प्रधामंत्री आवास योजना का ज्यादातर लोगों को लाभान्वित करने आवास प्लस सर्वेक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गांवों में भू-जल स्तर में वृद्धि करने के संबंध में जानकारी देकर वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया। 

कार्यक्रम में जिले से मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान आज भी प्रासंगिक है और सभी देशवासी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन की दशा और दिशा में सकारात्मक विकास कर रहे हैं। सांसद ने ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होने के लिए अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी विकासखण्डों के सरपंच, सीएससी कार्यकर्ता को अंतिम व्यक्ति तक शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद कांकेर विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ’’मोर दुवार साय सरकार’’ के तहत आवास प्लस योजना के माध्यम से जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही को आवास दिया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए छूटे हुए हितग्राही अपना पंजीयन अवश्य कराएं। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों को जल और पर्यावरण बचाने हरसंभव प्रयास करना चाहिए, जिससे भविष्य सुरक्षित और संरक्षित रह सके। इस अवसर पर सांसद श्री नाग द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वचन भी कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, महेश जैन, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा सहित सरपंच, पंच एवं समाज प्रमुखजन उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पांच विकासखण्डों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ। नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित कार्यक्रम…
 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो…
 18 April 2025
रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी…
 18 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  कांता कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायतो में शिविर,…
 18 April 2025
तिल्दा नेवरा। नेवरा निवासी ऋषभ गोयल उर्फ चिंटू उम्र 30 वर्ष को झूठे प्रलोभन देकर स्कीम चलाकर लोगों से करीब 6,83,500 रुपए की ठगी किया है। इस आरोप में पुलिस ने…
 18 April 2025
अंबिकापुर,  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले…
 18 April 2025
कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक…
 18 April 2025
रायपुर ।  नाबालिग बच्चों से श्रम कराना  कानूनी अपराध होने के बाद भी  कई व्यापारी एवं कारोबारी बेखौफ  होकर बच्चों को काम पर रखकर  उनसे श्रम करा रहे हैं।राजधानी रायपुर…
 18 April 2025
सुकमा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा…
Advt.