झारखंड के सरना स्थलों से मिट्टी लेकर पाहनों का जत्था अयोध्या रवाना हुआ
Updated on
05-08-2020 04:45 PM
रांची। । अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को रांची से 25 से अधिक पाहनों का जत्था अयोध्या रवाना हुआ। बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सभी को रवाना किया।
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर से पवित्र जल और मिट्टी का संग्रहण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में राज्य के विभिन्न सरना स्थल से उठाए गए पवित्र मिट्टी को लेकर पाहनो के एक जत्था को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बाबूलाल मरांडी ने पाहनों को मिट्टी की कलश सौंपते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक विदा किया। रांची के मेयर आशा लकड़ा के आवासीय परिसर में कार्यक्रम रखा गया था। बाजे- गाजे की गूंज के बीच सजे कलश में मिट्टी लेकर पाहन अय़ोध्या के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार और गंगोत्री कुजुर भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सरना स्थल से मिट्टी उठाए जाने पर कई आदिवासी संगठनों ने आपत्ति जहिर की है।
इधर रांची के सांसद संजय सेठ पांच अगस्त के लिए एक लाख लड्डू बनवा रहे हैं। रांची के सांसद संजय सेठ का कहना है कि भूमि पूजन की खुशी में वे अपने संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधाननसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच एक लाख लड्डू बंटवाएंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के सूर्य मंदिर धाम स्थित श्री राम मंदिर में आज सुंदरकांड का पाठ करवाया। साथ ही मंदिर में 5001 दिनों घी के दीये जलाए गए। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया। मदिर में कल भी 5001 घी के दीये जलाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 500 साल के बाद यह अवसर आया है। यह हर भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का विषय है, जब श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने जा रहा है। लंबे संघर्ष के बाद यह संभव हो पाया है, इसलिए सभी इस महायज्ञ में शामिल हों।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…