कुलगाम जिले के काजीगुंड ब्लॉक में भाजपा सरपंच को आतंकियों ने मारी गोली, मौत
Updated on
06-08-2020 09:44 PM
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की सक्रियता फिर बढ़ने लगी है। कुलगाम जिले के काजीगुंड ब्लॉक के वेस्सु गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरपंच पर गुरुवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। उन्हें गोली मारी गई थी। तुरंत भाजपा सरपंच को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने भाजपा सरपंच सजाद अहमद खांडे को आतंकियों ने गोली मारी है। हमला उस वक्त हुआ, जब वह वेस्सु के पास अपने घर के खड़े थे। भाजपा सरपंच को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। भाजपा सरपंच सजाद अहमद को जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया था। जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद इकबाल सोफी ने कहा कि भाजपा सरपंच सजाद अहमद की मौत अस्पताल आने से पहले हो गई थी। पिछले 48 घंटे के अंदर दूसरे भाजपा सरपंच पर आतंकियों ने हमला किया है।
इससे पहले 4 अगस्त की शाम को काजीगुंड अखरान में आतंकियों ने भाजपा पंच आरिफ अहमद पर हमला किया गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पहले अनंतनाग जिले में आतंकियों ने 8 जून को कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकियों ने शाम छह बजे अनंतनाग जिले के लरकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडित की उनके गांव में हत्या कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाकर सरपंच अजय पंडित के हत्यारों को मार गिराया था।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…