कराची के स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला 9 लोगों की मौत
Updated on
29-06-2020 08:04 PM
-कई घायलों की हालत गंभीर, इलाका सील कर तैनात किए स्नाइपर
इस्लामाबाद। कराची के स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को हुए आतंकी हमले में तथा बाद में सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। पाक के जियो न्यूज चैनल के मुताबिक मृतकों में 4 आतंकियों के अलावा 5 अन्य लोगों की मौत हुई है। जबकि कई अन्य घायल हैं। हमले की सूचना मिलने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। रेंजर्स के मुताबिक पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में घुसे चारों आतंकियों को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, स्टाक एक्सचेंज खुलते ही बिल्डिंग में घुसे 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। आतंकियों ने मेन गेट के पास ग्रेनेड भी फेंका। जानकारी के मुताबिक पहला कारोबारी दिन होने के कारण काफी लोग एक्सचेंज में मौजूद थे। इसमें से एक हमलावर को गेट पर मारा गया, जबकि दो को स्टॉक एक्सचेंज के अंदर मारा गया। हमले की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे पाकिस्तानी रेंजर्स और सिंध पुलिस के जवानों ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला इस दौरान मेन गेट को सील कर दिया गया। लोगों को बाहर निकालने के लिए पिछले गेट का उपयोग किया गया। अब सुरक्षाकर्मी पूरी बिल्डिंग की तलाशी ले रहे हैं। सुरक्षाबलों ने बिल्डिंग के आस-पास का इलाका भी सील कर दिया है। आसपास की बिल्डिंगों पर स्लाइनपर्स भी तैनात किए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं अधिकारियों ने बताया है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…