टेनिस स्टार रोजर फेडरर बने विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी
Updated on
30-05-2020 11:34 PM
न्यूयॉर्क । दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फोर्ब्स की सूची में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी शीर्ष से तीसरे स्थान पर खिसक आए हैं। रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब के मालिक स्विस स्टार फेडरर ने 12 महीने में 106.3 मिलियन डॉलर (करीब 802 करोड़ रुपये) अर्जित किए, जिसमें उन्होंने 100 मिलियन डॉलर करार के जरिए हासिल किए हैं। इसके साथ ही 38 साल के फेडरर ने फोर्ब्स की लिस्ट में चार स्थानों की छलांग लगाई है। टेनिस की बात करें, तो सर्वाधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में वह शीर्ष पर रहने वाले पहले खिलाड़ी बने। फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (105 मिलियन डॉलर), मेसी (104 मिलियन डॉलर), नेमार (95.5 मिलियन डॉलर) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (88.2 मिलियन डॉलर) शीर्ष पांच में हैं।
जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (37.4 मिलियन डॉलर ने विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में सेरेना विलियम्स (36 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया। इससे पहेल ओसाका इस सूची में 29 वें स्थान पर थीं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…