Select Date:

नस्लभेद के खिलाफ अभियान पर टीम मिलकर करेगी फैसला : होल्डर

Updated on 12-06-2020 08:01 PM
लंदन। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में नस्लभेद के विरोध में जारी प्रदर्शनों के समर्थन में रहने का कोई भी फैसला टीम मिलकर लेगी। इससे पहले टीम के पूर्व कप्तान डैरन सैमी और क्रिस गेल दोनों ने अमेरिका में अफ्रीकी मूल के एक अश्चेत युवा फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना सर्मथन जाहिर किया था और क्रिकेट जगत से भी साथ देने की बात कही थी। होल्डर ने कहा, ‘इस पर हमारे बीच में मिलकर चर्चा होगी और हम आम राय से फैसला लेंगे कि एक टीम के तौर पर क्या किया जा सकता है। अभी मैं यहां बैठकर अपनी टीम के साथियों से बात किए बिना कुछ नहीं कहूंगा। मुझे लगता है कि यह सही नहीं होगा।’
उन्होंने कहा, ‘मैं बस एक बात तय करना चाहता हूं कि अगर हम कुछ करते हैं तो उसे सही तरीके से करना होगा। अगर हमने फैसला किया कि हम इसके समर्थन में खड़े होंगे तो हम इस बात को आश्वस्त करेंगे कि हर कोई इससे एकमत हो। मेरे लिए अंत में सबसे बड़ी चीज एकता है। हम सभी को साथ आना चाहिए क्योंकि पूरे विश्व में समानता होनी चाहिए।’होल्डर ने राष्ट्रीय गीत के दौरान एक घुटने पर बैठने की बात की संभावना से भी इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर-शायद-हम टीम में इस पर बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.