Select Date:

अगस्त तक नहीं शुरु होगा टीम इंडिया का अभ्यास सत्र : गांगुली

Updated on 29-06-2020 08:04 PM
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि अगस्त से पहले भारतीय टीम का अभ्यास सत्र शुरु नहीं हो सकता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय टीम ने मार्च से ही क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं प्रशंसक बेसब्री से मुकाबले शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं पर लगता है कि बीसीसआई और खिलाड़ियों को अभी मैदान पर लौटने की जल्दी नहीं है। गांगुली ने है कि खिलाड़ियों के लिए शिविर की शुरुआत अगस्त से पहले होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगस्त के बाद ही ऐसा किया जा सकता है। गांगुली ने कहा अगस्त से पहले टीम इंडिया का कैम्प शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है हालांकि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी सरकार द्वारा स्टेडियम खोले जाने की अनुमति मिलने के निजी तौर पर अभ्यास करते हुए नजर आये हैं। इसके तहत कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और चेतेश्वर पुजारा मैदान पर अभ्यास करते दिखाई दिए थे।
भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम भी कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुआ है। बोर्ड ने इस वैश्विक महामारी के कारण कई सीरीज स्थगित कर दी हैं। सबसे पहले मार्च में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज खेले बिना ही स्वदेश लौट गई थी। इसके बाद इस साल के आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। जून में भारतीय टीम को श्रीलंका जबकि अगस्त में जिम्बाब्वे के साथ सीरीज खेलनी थी पर फिलहाल सभी को टाल दिया गया है। आईपीएल को लेकर हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। बोर्ड की नजर सितंबर-नवंबर की विंडो पर है। इस साल सितंबर में एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप का कार्यक्रम है पर अगर ये नहीं हो पाते हैं तब बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन का प्रयास कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.