टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती
Updated on
11-02-2026 12:01 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में गंभीर संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस वजह से 12 फरवरी को होने वाले अगले मैच में उनका खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। यह वर्ल्ड कप के शुरू होते ही टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, तेज बुखार ने बढ़ाई चिंता
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मैच खेलने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तेज बुखार के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि अभिषेक अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। उनकी तबीयत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के खिलाफ मैच में वे गोल्डन डक पर आउट होने के बाद फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने पूरे समय फील्डिंग की थी। यहां तक कि मैच जीतने के बाद अभिषेक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए भी बाहर नहीं आ सके थे।
टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी हुए फिट
भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की स्थिति साझा की। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ जुड़ चुके हैं और उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है। यदि अभिषेक समय पर फिट नहीं होते हैं, तो सुंदर या संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत की खबर है। 10 दिनों के ब्रेक के बाद बुमराह ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वे पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। कोच ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की, जिन्होंने पिछले मैच में 84 रनों की पारी खेलकर भारत को संकट से निकाला था।
कोच को अब भी अभिषेक से उम्मीद
टेन डोशेट ने कहा, 'अभिषेक के पेट में अभी कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि दो दिनों में वे रिकवर कर लेंगे।' हालांकि, जिस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं, उसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट अभिषेक को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा, क्योंकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला होना है। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खेलना काफी ज्यादा जरूरी है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…