टीम इंडिया के पास फास्ट बोलरों की गहराई और रिजर्व गेंदबाज भी अच्छी संख्या हैं : शॉन पोलक
Updated on
15-06-2020 08:23 PM
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक ने कहा कि वर्तमान समय में भारत के पास तेज गेंदबाजी विभाग में गहराई है। वे दिन अब लद गए, जब टीम को तीसरे या बैकअप तेज गेंदबाज को खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। अब टीम इंडिया के पास फास्ट बोलरों की गहराई है और उसके पास रिजर्व गेंदबाज भी अच्छी संख्या में हैं। शॉन पोलक ने 'सोनी टेन पिट स्टॉप' कार्यक्रम ने कहा, 'हां, वे (भारत) अब काफी मजबूत स्थिति (तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर) में हैं। गेंदबाजी में गहराई और अलग-अलग तरह के गेंदबाज हैं। कुछ गेंदबाज लंबे कद के हैं कुछ छोटे कद के, कुछ गेंद तेज करते हैं तो कुछ स्विंग कराते हैं। आप उनसे अच्छा संतुलन बना सकते हैं।'
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के पास अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज हैं। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव जैसे गेंदबाज उनका साथ देते हैं। भारत के पास शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी जैसे युवा गेंदबाजों की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि एक समय था, जब भारत के पास जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों के समर्थन के लिए कोई तीसरा गेंदबाज नहीं था। साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में 421 और एकदिवसीय में 393 विकेट लेने वाले पोलक ने कहा, 'अब आप तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं, आपके पास ऐसे गेंदबाजों का विकल्प है। बीते वर्षों में आपके पास श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे गेंदबाज का विकल्प या तीसरा तेज गेंदबाज उस स्तर का नहीं था। इस कारण भारतीय टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।'
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…