मुंबई। निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी टाटा पावर ने कहा कि उसने अपने तीन कैपसाइज जहाजों की बिक्री के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किया है। ये जहाज कंपनी के शिपिंग कारोबार की परिसंपत्तियां हैं। कंपनी ने कहा कि इन परिसंपत्तियों की बिक्री ऋण बोझ घटाने और भविष्य की वृद्धि योजनाओं के लिए रकम जुटाने संबंधी उसकी दीर्घावधि योजना का हिस्सा है। मार्च 2020 तक टाटा पावर का ऋण बोझ 43,578 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को कहा है कि टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई ट्रस्ट एनर्जी रिसोर्सेज (टीईआरपीएल) ने 11 जून 2020 को जर्मनी की कंपनी ओल्डेनड्रॉफ कैरिसर्य एंड कंपनी केजी के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।'टाटा पावर के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हमारी शिपिंग परिसंपत्तियों की बिक्री के बारे में की गई घोषणा हमारी उस दीर्घावधि रणनीति के अनुरूप है जिसके तहत हमने ऋण बोझ घटाने और भविष्य की वृद्धि को रफ्तार देने के लिए रकम जुटाने की योजना बनाई है। इसके तहत हमने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की भी योजना बनाई है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…