टाटा पावर को महाराष्ट्र में 100 मेगावाट की सौर परियोजना कर ठेका मिला
Updated on
19-06-2020 08:17 PM
नई दिल्ली। टाटा पावर को महाराष्ट्र में 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने का ठेका मिल गया है। शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड से 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी ने टाटा पावर के साथ 25 साल के लिए बिजली खरीद समझौता भी किया है जो बिजली परियोजना के चालू होने की तय तिथि से मान्य होगा। परियोजना को इस समझौते की तिथि से 18 महीने के भीतर चालू करना अनिवार्य होगा। इस बारे में टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि इस ठेके साथ कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,557 मेगावाट हो गई है। कंपनी को इस संयंत्र से सालाना 24 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन और करीब 24 करोड़ किलोग्राम वार्षिक कार्बन उत्सर्जन कम करने की उम्मीद है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…