एयर इंडिया को खरीदने का इच्छुक टाटा ग्रुप, टाटा संस ने मूल्यांकन करना शुरू कर दिया
Updated on
14-08-2020 11:41 PM
मुंबई । टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि महीने के अंत तक वह अपनी बोली लगा देगा। कुछ अधिकारियों ने कहा कि जब तक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। टाटा संस के प्रवक्ता ने कहा कि टाटा संस अभी प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा है।इसके बाद सही वक्त आने पर बोली लगाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कंपनी की ऐसी कोई योजना नहीं है कि कोई फाइनेंशियल पार्टनर लाए। एयर इंडिया के सही मूल्यांकन के लिए टाटा ग्रुप अभी लीगल फर्म और कंसल्टेंट्स के साथ बातचीत कर रहा है। ये भी बातें हो रही हैं कि टाटा ग्रुप जल्द ही एयर एशिया इंडिया और एयर इंडिया का मर्जर कर सकता है। बता दें कि एयर एशिया इंडिया में टाटा संस की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। यानी हो सकता है कि जल्द ही एयर इंडिया मर्ज होकर सिर्फ एयर एशिया इंडिया कंपनी ही बचे। हालांकि, टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने ये बात साफ की है कि इस पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि एयर एशिया इंडिया के अलावा 5 साल पुरानी एयरलाइन विस्तारा में भी टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी है। विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी की हिस्सेदारी है। मुंबई के लीगल एक्सपर्ट का कहना है कि एयर इंडिया को खरीदना काफी जटिल प्रस्ताव है। इसके लिए बहुत सारी लीगल समझ होना जरूरी है। साथ ही स्टेकहोल्डर्स का समर्थन और सरकार की मदद की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…