दुबई । कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया है। आईसीसी ने अपनी बैठक के बाद कहा कि कोविड-19 के कारण टी20 विश्व कप को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसकी मेजबानी में असमर्थता जतायी थी। सीए ने कहा था कि वर्तमान हालातों में विश्व कप का आयोजन संभव नहीं है। तब आईसीसी ने इंतजार करो की नीति के तहत कहा था कि वह एक महीने में इसपर फैसला करेगा। आईसीसी ने तीन मुख्य टूर्नामेंटों की तारीख में भी बदलाव किया है। इसमें भारत में 2023 में खेले जाने वाला एकदिवसीय विश्व कप भी शामिल है। अब टी20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर 2021 को खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप के स्थगित होने से अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजना की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। अब अक्टूबर नवंबर में आईपीएल के आयोजन के लिए बीसीसीआई को समय मिल सकता है। वहीं साल 2022 में खेले जाने वाला टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2022 में होगा। इसका फाइनल 13 नवंबर 2022 होगा। इसके अलावा एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन साल 2023 में अक्टूबर-नवंबर में भारत में होगा। और इसका फाइल 26 नवंबर को खेला जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…