सिडनी सिक्सर्स क्वालीफायर में, पर बाबर आजम की 'फ्लॉप' कहानी जारी, 1 रन बनाकर ऐसे हुए आउट
Updated on
19-01-2026 11:52 AM
ब्रिसबेन: बिग बैश लीग 2025-26 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में रविवार को सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, टीम की इस बड़ी जीत के बावजूद पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब फॉर्म ने मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। गाबा में खेले गए इस मैच में बाबर आजम एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे उनके बल्लेबाजी दृष्टिकोण और स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने लगे हैं।
गाबा में फिर खामोश रहा बाबर का बल्ला
172 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स को अपने स्टार ओपनिंग जोड़ी, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम से एक मजूबत शुरुआत की उम्मीद थी। लेकिन पिच पर गेंदबाजों को मिल रही मदद के सामने बाबर पूरी तरह असहाय नजर आए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और मात्र 1 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। बाबर का यह विकेट उनके इस पूरे सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन की एक और कड़ी साबित हुआ।
स्मिथ के साथ बढ़ा विवाद और स्ट्राइक रेट का दबाव
बाबर आजम का यह खराब प्रदर्शन सिडनी थंडर के खिलाफ पिछले मैच में हुए विवाद के ठीक बाद आया है। उस मैच में स्टीव स्मिथ ने जहां 41 गेंदों पर शतक जड़ा था, वहीं बाबर 39 गेंदों पर 47 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। उसी दौरान जब स्मिथ पावर सर्ज का फायदा उठाना चाहते थे, तब उन्होंने बाबर को सिंगल लेने से मना कर दिया था, जिससे बाबर काफी नाराज दिखे थे और आउट होने के बाद अपना गुस्सा बाउंड्री पर निकाला था। मौजूदा सीजन में बाबर के आंकड़े किसी बुरे सपने की तरह हैं। उन्होंने 10 मुकाबलों में सिर्फ 104.12 की स्ट्राइक रेट और 25.26 की औसत से 202 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में कम से कम 100 गेंदें खेलने वाले बल्लेबाजों में केवल मोहम्मद रिजवान और कैमरन बैंक्रॉफ्ट ही बाबर से धीमे रहे हैं।
सैम करन और स्टीव स्मिथ ने दिलाई जीत
भले ही बाबर फ्लॉप रहे, लेकिन सिडनी सिक्सर्स के अन्य खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने नाथन मैकस्विनी के नाबाद 69 रनों की बदौलत 9 विकेट पर 171 रन बनाए थे। सिडनी के लिए मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि सैम करन ने 2 विकेट लिए। जवाब में, स्टीव स्मिथ ने 40 गेंदों पर 54 रनों की कप्तानी पारी खेलकर नींव रखी। इसके बाद सैम करन ने 27 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। सिडनी ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…