Select Date:

मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गई

Updated on 15-01-2021 07:34 PM

 कोरबा शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गई। उनके उपदेशों और सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली।कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.डेजी कुजूर ने किया और विषय की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. तारा शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि प्रो.अश्वनी केशरवानी ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए प्रेरक पुरुष बताते हुए कहा कि युवाओं को हर युग में इस व्यक्तित्व से बेहतर प्रेरणा मिलती रहेगी। डॉ.श्रेणी दिवाकर ने युवाओं को दिशा दर्शन देने के लिए स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित सूत्रों को महत्वपूर्ण बताया। प्रो. प्रकाश कुमार साहू ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की अवधारणा को स्पष्ट किया और इसके माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में शामिल हो रहे नैतिक गुणों की चर्चा की। महाविद्यालय की रासेयो स्वयंसेवक निशा यादव ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर संबोधन देने के साथ कई पक्षों को रेखांकित किया। महाविद्यालय की रासेयो इकाई के द्वारा निबंधए नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता भी रखी गई। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ब्लू ब्रिगेड टीम को कार्यक्रम के अंत में परिचय पत्र वितरित किये गए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.