सुशांत केस: एनसीबी ने 2 ड्रग पेडलर्स को किया गिरफ्तार
Updated on
30-08-2020 12:04 AM
मुंबई,। दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में आए ड्रग्स एंगल की जांच करने दिल्ली से मुंबई आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम एक्शन मोड में है. एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा और उनकी टीम ने दो ऐसे ड्रग पैडलर्स करन अरोड़ा और अब्बास को गिरफ्तार किया है. जो मुंबई की हाई प्रोफाइल पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स सप्लाई करते थे. एनसीबी के मुताबिक ये दोनों डार्क नेट के जरिये विदेशों से ड्रग्स मंगवाते थे. ये ड्रग्स कुरियर या फिर इंटरनेशनल पोर्ट के जरिये मुंबई पहुंचती थीं फिर ड्रग्स को मुंबई के उन लोगों को बेच देते थे. एनसीबी का कहना है कि ठीक इसी तरह की मोडस ऑपरेंडी रिया चक्रवर्ती केस में भी इस्तेमाल की गई है लेकिन इन दोनों का उस केस से कोई लेना देना नहीं है. अभी तक कि पूछताछ में इनका कोई लिंक रिया चक्रवर्ती केस में नहीं निकला है. दोनों आरोपी की उम्र करीब 20 साल है. पहले खुद भी ये नशे के आदि थे जिसके बाद इन्होंने पैसे कमाने के लिए ड्रग्स बेचनी शुरू कर दी थी.
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…