Select Date:

डेंगू जैसी कई बीमारियों के ‎लिए बनेगी सुपर वैक्‍सीन

Updated on 14-06-2020 08:13 PM
-ताजा अध्ययन में किया गया दावा
वॉशिंगटन । अमेरिका के संक्रामक रोग संस्‍थान में काम करने वाली शोधकर्ता जेसिका का मानना है कि मच्‍छरों के लार में पाए जाने वाले प्रोटीन से एक वैश्विक वैक्‍सीन का निर्माण किया जा सकता है। अगर यह वैक्‍सीन बनाने में सफलता मिल जाती है तो इंसान के शरीर में प्रवेश करने वाले सभी रोगाणुओं से होने वाली बीमारियों से रक्षा हो सकेगी। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका, यलो फीवर, मायरो आदि अन्‍य बीमारियों से इंसान का बचाव हो जाएगा। मैनिंग ने कहा, 'हमें और ज्‍यादा रचनात्‍मक तरीके अपनाने होंगे।' यह वैक्‍सीन पवित्र प्‍याले की तरह से होगी जिससे कई बीमारियों से बचाव होगा। इस ट्रायल में पता चलता है कि मच्‍छर के लार से बनी वैक्‍सीन एनोफेलस सुरक्षित है और इससे एंटीबॉडी बनता है और कोशिकाओं का रेस्‍पांस बढ़ता है। 
एक शोधकर्ता माइकल मैकक्रैकन का कहना है कि प्रारंभिक परिणाम 'बुनियादी' हैं। मैकक्रैकन ने कहा, 'यह बड़ी उपलब्धि है। महत्‍वपूर्ण सफलता है। मच्‍छर धरती पर सबसे खतरनाक जीव हैं।' केवल मलेरिया से हर साल 4 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें ज्‍यादातर मौतें गरीब मुल्‍कों में होती है जहां वैक्‍सीन के शोध के लिए काम नहीं होता है और पैसा भी नहीं दिया जाता है। माना जाता है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से पैदा हुआ और अब तक दुनियाभर में 74 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है। अब तक 420,000 मारे गए हैं। ग्‍लोबल वार्मिंग की वजह से ये मच्‍छर अब और ज्‍यादा देशों में अपनी पहुंच बना रहे हैं। दुनिया में कोरोना वायरस के कहर के बीच अब वैज्ञानिकों ने अपना फोकस अब संक्रामक बीमारियों और वैक्‍सीन के शोध पर कर द‍िया है। उन रोगाणुओं पर फोकस किया जा रहा है जो मच्‍छरों के जरिए फैलते हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.