सन फार्मा की इकाई ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ उत्पाद के प्रचार-प्रसार का मामला निपटाया
Updated on
25-08-2020 11:38 PM
नई दिल्ली । दवा क्षेत्र की कंपनी सन फार्मा की इकाई डीयूएसए फार्मास्युटिकल्स ने अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) के साथ लेवुलन केरास्टिक और ब्लू-यू के प्रचार-प्रसार का मामला निपटा लिया है। इसके लिए कंपनी ने 2.07 करोड़ डॉलर (करीब 148.51 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। सन फार्मा ने कहा कि डीयूएसए ने न्याय विभाग के साथ जांच में पूरा सहयोग किया। इस बारे में कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने सितंबर,2016 में शिकायत दर्ज कराई थी। न्याय विभाग के साथ निपटान समझौते के तहत डीयूएसए ने 2.07 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है। सन फार्मा ने कहा कि डीयूएसए ने पहले ही यानी 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में इसके लिए प्रावधान कर लिया था। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि निपटान समझौते के तहत डीयूएसए को किसी तरह की देनदारी या गड़बड़ी को स्वीकार नहीं करना पड़ा है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…