Select Date:

झपकी आने से सूमो ट्रक से टकराई, चार की मौत, पांच की हालत गंभी

Updated on 09-08-2020 07:02 PM

पुलिस ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे नगर से 4 किमी दूर ग्राम टेका के पास पश्चिम बंगाल से काम करने महाराष्ट्र जा रहे थे, तभी सूमो WB 60 J 5598 के ड्राइवर को झपकी आ गई. और वाहन डिवाइडर से होते हुए सड़क के नीचे खड़ी एक ट्रक से टकरा गई. जिससे वाहन का सामने का हिस्सा ट्रक के पीछे धंस गया. वाहन में कुल 9 लोग सवार थे. हादसे के बाद सभी वाहन के अंदर फंस गए. दुर्घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी एन के स्वर्णकार दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल NH53 रोड ग्राम टेका राजू ढाबा के पास पहुंचे. इस घटना में सूमो सवार 9 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 5 गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि फंसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया एवं घायल व्यक्तियों को 108 वाहन से उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया. सभी वाहन सवार लोगों को गंभीर चोटें आई थी एवं कोई भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे. इसमें से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि एक अस्पताल पहुंचते रास्ते मे दम तोड़ दिया था. मृतकों के नाम भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समल सिन्हा एवं विजय दास हैं. जबकि राकेश सिन्हा (20), उतपल सिन्हा (19),गोकुल सिन्हा (20), चिरंजीव सिंह(22) एवं कृष्णा सिगो (22) गम्भीर रूप से घायल हैं. वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम ग्रह में रखा गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.