लॉकडाउन के बाद भी चीनी के उत्पादन में बढ़ोतरी, यूपी ने बनाया रिकॉर्ड
Updated on
03-06-2020 09:36 PM
नई दिल्ली। लॉकडाउन से भले ही देश की इकोनॉमी तबाह हो गई हो, कई सेक्टर को भारी नुकसान हुआ हो, लेकिन गन्ना उत्पादन के लिए तो यह मिठास बढ़ाने वाला ही साबित हुआ है। मई के अंत तक देश में गन्ना उत्पादन 268.21 लाख टन का हुआ जो अनुमान से अधिक है। उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच भी गन्ना मिल जैसे कुछ उद्योग लगातार चलते रहे। अभी भी करीब 18 चीनी मिलें शुगरकेन क्रशिंग कर रही हैं।
देश में निजी चीनी मिलों के शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने कहा कि इस साल के गन्ना पेराई सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन 270 लाख टन हो सकता है। इससे पहले इस्मा ने इस साल 265 लाख टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान जारी किया था। हालांकि यह अनुमान एक साल पहले के मुकाबले 60 लाख टन या 18 फीसदी कम ही है।
असल में लॉकडाउन के बीच चीनी का बेहतर उत्पादन होने की वजह यह है कि देश के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश के गुड़ और खांडसारी उत्पादकों का कामकाज बंद था। इसकी वजह से गन्ना पूरी तरह से शुगर क्रशिंग मिलों को जा रहा था। देश में चीनी के सबसे बड़े उत्पादक उत्तर प्रदेश में 31 मई तक 125.46 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.65 लाख टन ज्यादा होने के साथ-साथ प्रदेश में अब तक का रिकॉर्ड उत्पादन है।
उत्तर प्रदेश में 14 चीनी मिलें अभी भी चालू हैं जबकि देशभर में 18 मिलों में उत्पादन चल रहा है। महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 60.98 लाख टन हुआ है जोकि पिछले साल के मुकाबले 46.2 लाख टन कम है। पिछले साल महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 107.20 लाख टन हुआ था। देश में चीनी का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक कर्नाटक है जहां इस बार 33.82 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल 43.25 लाख टन हुआ था।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…