Select Date:

किडनी की बीमारी से पीड़ित वेंटिलेटर के साथ इलाजरत कोविड पॉजिटिव मरीज का सफल डायलिसिस

Updated on 09-09-2020 06:29 PM

रायपुर, । बिलासपुर कोविड अस्पताल में किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहीं कोरोना संक्रमित और अभी वेंटिलेटर के साथ उपचाररत महिला का सफल डायलिसिस किया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगे लगे ही उनका डायलिसिस किया है। बिलासपुर की रहने वाली 36 वर्ष की यह महिला किडनी रोग के साथ ही मधुमेह और हायपरटेंशन से भी पीड़ित है। पिछले छह दिनों से अस्पताल में भर्ती इस मरीज का डॉक्टरों ने आज दूसरी बार डायलिसिस किया है। बिलासपुर कोविड अस्पताल में शहर की ही एक और कोविड-19 पीड़ित 52 वर्ष की महिला का भी दो बार डायलिसिस किया जा चुका है। सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस की जरूरत वाली इस मरीज का 6 सितम्बर को पहली डायलिसिस के बाद आज दूसरी बार डायलिसिस किया गया। दोनों मरीजों की स्थिति अभी अच्छी है।

विगत 15 मई से संचालित 100 बिस्तरों वाले बिलासपुर कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिलाओं की सुरक्षित सिजेरियन और सामान्य प्रसव की भी सुविधा है। वहां अब तक दो महिलाओं की सिजेरियन और तीन महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी करवाई जा चुकी है। कोविड अस्पताल के डॉक्टरों ने आज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्टॉफ नर्स 28 वर्षीया युवती की सिजेरियन डिलीवरी कराई है। कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे डिलीवरी के लिए अपोलो अस्पताल से बिलासपुर कोविड अस्पताल रिफर किया गया था। जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति अभी अच्छी है।

बिलासपुर कोविड अस्पताल में अब तक 819 मरीजों का इलाज किया गया है। इनमें से 697 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों में लौट चुके हैं। अस्पताल में 28 आईसीयू बिस्तरों और सात वेंटिलेटर्स के साथ कुल 100 बिस्तर हैं। अभी वहां 64 मरीजों का इलाज चल रहा है। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी उपलब्ध कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.