मुंबई । एशियाई शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर घरेलू शेयर बाजारों में भी बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,300 अंक से ऊपर निकल गया। कारोबार के शुरुआती दौर में बीएसई सेंसेक्स 114.99 अंक बढ़कर 38,607.94 अंक पर जबकि एनएसई का निफ्टी 32.45 अंक की बढ़त लेकर 11,333 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स में लाभ दर्ज करने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, लार्सन एण्ड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही। इसके विपरीत इन्फोसिस, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिन्द्रा गिरावट वाले शेयरों में रहे। शेयर कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में शुरुआत सकारात्मक रुख में हुई। वैश्विक शेयर बाजारों के रुख को देखते हुए ऐसा हुआ।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…