शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा, अडानी एंटरप्राइजेज में तेजी
Updated on
27-01-2026 01:10 PM
नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच आज ट्रेड डील की औपचारिक घोषणा होने वाली है। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। लेकिन उससे पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक गिर गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,950 अंक से नीचे चला गया था। 9.53 बजे सेंसेक्स 233.05 अंक यानी 0.29% तेजी के साथ 81,770.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 92.40 अंक यानी 0.37% तेजी के साथ 25,141.05 अंक पर था।
गणतंत्र दिवस के कारण सोमवार को शेयर बाजार बंद था जबकि पिछले हफ्ते पांच में से चार दिन बाजार गिरा था। आज सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी आई है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तीन फीसदी तेजी आई। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, ईटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर शुरुआती कारोबार में चार फीसदी गिर गया।ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट आई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.13 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टोरली निफ्टी मेटल में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो में करीब 1.5 फीसदी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…