मुंबई। मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुला है। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 150.21 अंक (0.44 फीसदी) उछलकर 34,520.79 पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 13.70 अंकों (0.13 फीसदी) की तेजी के साथ 10,181.15 पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि 12 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही। वहीं, एनएसई पर 35 कंपनियों के शेयर लाभ के साथ ही हरे निशान पर जबकि 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ ही लाल निशान पर रहे।
शुरुआती कारोबार में सन फार्मा के शेयर में सबसे अधिक 2.26 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.56 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.51 फीसदी, टाटा स्टील में 1.38 फीसदी तथा इंडसइंड बैंक के शेयर में 1.35 फीसदी की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं, एनएसई पर टाइटन के शेयर में सर्वाधिक 0.94 फीसदी, गेल में 0.43 फीसदी, बीपीसीएल में 0.38 फीसदी, हिंडाल्को में 0.38 फीसदी तथा कोटक बैंक के शेयर में 0.34 फीसदी की तेजी आई। बीएसई पर मारुति के शेयर में 0.82 फीसदी, रिलायंस में 0.69 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.67 फीसदी, बजाज फाइनैंस में 0.66 फीसदी तथा एसबीआई के शेयर में 0.70 फीसदी की गिरावट आई। एनएसई पर विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 0.42 फीसदी, एलऐंडटी में 0.34 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स में 0.31 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.27 फीसदी तथा भारती एयरटेल के शेयर में 0.26 फीसदी की कमजोरी आई।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…