मुंबई । मुम्बई शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला, दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से बाजार में यह तेजी आई है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक ऊपर आया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 34,357.30 के ऊपरी स्तर तक पहुंचने के बाद 366.91 अंकों या 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 34,347.61 पर पहुंचा। वहीं इसी तरह एनएसई निफ्टी 112.15 अंक या 1.12 फीसदी बढ़कर 10,141.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार फीसदी की तेजी टाटा स्टील में आई।
इसके अलावा ओएनजीसी, एसबीआई, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की 1.85 फीसदी हिस्सेदारी अबू धाबी स्थित निवेशक मुबाडला को 9,093.60 करोड़ रुपये में बेची है।
वहीं दूसरी ओर टीसीएस, बजाज ऑटो, इंफोसिस और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट आई है। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 128.84 अंक या 0.38 फीसदी कम होकर 33,980.70 पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 32.45 अंक या 0.32 फीसदी टूटकर 10,029.10 पर बंद हुआ।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…