मुंबई । बंबई शेयर बाजार सेंसेक्स में सोमवार को तेजी के साथ खुला। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में 900 अंक से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूत बढ़त देखी गयी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 900 अंक से अधिक की तेजी के साथ एक समय 33,334.96 अंक पर पहुंच गया पर बाद में 859.14 अंक करीब 2.65 फीसदी की बढ़त के साथ 33,283.24 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 242.50 अंक तकरीबन 2.53 फीसदी मजबूत होकर 9,822.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा करीब 7 फीसदी की तेजी दर्ज की गयी।
वहीं इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही। दूसरी ओर सन फार्मा के शेयर नीचे आये। वहीं इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 223.51 अंक तकरीबन 0.69 फीसदी मजबूत होकर 32,424.10 और एनएसई निफ्टी 90.20 अंक करीब 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 9,580.30 अंक पर बंद हुआ था। लॉकडाउन के पांचवें चरण में जिस प्रकार अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए घोषणाएं की गयीं हैं उसका भी बाजार पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…