ब्रिस्टल में दास कारोबारी की प्रतिमा हटकर, एक प्रदर्शनकारी की प्रतिमा
Updated on
16-07-2020 08:07 PM
लंदन ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में जिस स्थान पर दास कारोबारी की पहले प्रतिमा लगी थी उस स्थान पर एक कलाकार ने काले लोगों का जीवन मायने रखता है का प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी की प्रतिमा लगाई है। प्रदर्शनकारियों ने सात जुलाई को ब्रिस्टल बंदरगाह पर लगी एडवर्ड कोलस्टॉन की प्रतिमा गिरा दी थी।उस प्रतिमा के स्थान पर मार्क क्विन्न नामक एक कलाकार ने काली महिला प्रदर्शनकारी जेन रीड से मिलती जुलती प्रतिमा लगाई है। प्रतिमा को शीर्षक दिया गया है ताकत का उदय (जेन रीड)। प्रतिमा को बुधवार सुबह प्रशासन की मंजूरी के बिना लगाया गया। उल्लेखनीय है कि कोलस्टॉन 17वीं सदी का दास कारोबारी था, जिसने अफ्रीका महाद्वीप से लोगों को पकड़ कर गुलाम बनाकर यूरोप एवं अमेरिका में उनकी बिक्री से बहुत अधिक कमाई की। इस कमाई से ब्रिस्टल में कई स्कूलों और धमार्थ कार्यों के लिए धन दिया। ब्रिस्टल लंदन से करीब 195 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। अमेरिका के मिनियापोलीस में काले जॉर्ज फ्लॉयड की मई महीने में पुलिस के हाथों हुई हत्या के खिलाफ पूरी दुनिया में नस्लवाद एवं दासता के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के तहत प्रदर्शनकारियों ने कोलस्टॉन की मूर्ति को गिरा दिया था। क्विन्न ब्रिटेन के मशहूर मूर्तिकार हैं। उन्होंने कहा कि रीड ने प्रतिमा का निर्माण किया जब वह प्रतिमा स्थल के सामने खड़ी होकर हाथ उठाया, अब हम उसे मूर्त रूप दे रहे हैं।’’ रीड ने कहा कि नई प्रतिमा अतुलनीय है और यह संवाद को जारी रखने में मदद करेगी। शहर प्रशासन ने कोलस्टॉन की प्रतिमा को हटा दिया है और कहा कि उस संग्राहलय में ‘काले लोगों का जीवन भी मायने रखता है’ की तख्ती के साथ रखा जाएगा।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…