Select Date:

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Updated on 03-08-2020 04:55 PM
रायपुर। रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन के पावन दिन भाई हमेशा बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना वायरस की वजह से बहुत से भाई-बहन एक दूसरे से दूर हैं, मुलाकात नहीं कर पाएंगे। इस रक्षाबंधन भले ही मुलाकात न हो, लेकिन एक-दूसरे के प्रति प्रेम हमेशा रहेगा। श्रीमती नायक ने भाईयों से अपील है कि जिस तरह अपनी बहनों की हिफाजत करते हैं, उसी तरह सभी महिलओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और बहनों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए केवल भाइयों पर आश्रित रहने का भाव अब पुराना हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ की हर महिला स्वयं की सुरक्षा के लिए सतर्क, सजग और जागरूक रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.