Select Date:

राज्य में उन्नत कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं, किसान कमा रहें हैं मुनाफा

Updated on 06-06-2020 08:41 PM
रायपुर। राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रभाव यह हो रहा है कि आज राज्य के युवा किसान उन्नत कृषि को अपनाकर अपनी पैदावार तो बढ़ा ही रहे हैं। साथ ही अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण सुकमा जिले का है, जहाँ युवा किसान लक्ष्मीनाथ बघेल ने उन्नत कृषि को अपनाकर समृद्धि की ओर कदम बढ़ाया हैं। एक समय पेद्दा खेती के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में आज किसान आधुनिक कृषि को अपना रहे हैं जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है। लक्ष्मीनाथ जैसे युवाओं ने आधुनिक कृषि के द्वारा न केवल स्वयं समृद्धि की राह पर कदम बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवा किसानों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत और मार्गदर्शक बने हैं।
लॉकडाउन से राज्य में आर्थिक गतिविधियों के धीमे होने से लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ऐसे विकट परिस्थिति के बीच भी लक्ष्मीनाथ जैसे किसान नवीन कृषि पद्धति के द्वारा हर माह 40 से 45 हजार रुपए तक की आमदनी कर रहे हैं। लगभग 15 एकड़ भूमि के मालिक लक्ष्मीनाथ ने लगभग 4-5 वर्ष पूर्व ही उन्नत कृषि को अपनाया और अब इस पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उन्नत कृषि के लिए प्रोत्साहित करने में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की अहम् भूमिका रही है। वे अब समय-समय पर आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण लेने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।
लक्ष्मीनाथ ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में फेंसिंग करवाया। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से शेडनेट भी बनाया है।उनके द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से ही कृषि उत्पाद एवं खाद आदि रखने के लिए टेक हाउस भी बनाया है। उन्होने बताया कि उनके द्वारा खीरा, भिंडी, बरबट्टी और विभिन्न प्रकार की भाजियों की फसल भी ली जा रही हैै। सब्जियों के साथ ही वे धान, मूंग और केले की खेती भी कर रहे हैं। वे डबरी खुदवाकर मछलीपालन भी कर रहे हैं। लक्ष्मीनाथ ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष की तुलना मेें इस वर्ष अधिक उपज प्राप्त की है। वे अपने कार्य को लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। वे क्षेत्र के युवा कृषकों को भी अपने अनुभव साझा करते हुए उन्नत कृषि के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.