Select Date:

राज्य सरकार किसानों के साथ कर रही अन्याय — अरुण साव

Updated on 12-01-2021 11:12 PM

बिलासपुर   पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है लेकिन बारदाने की कमी होने के कारण अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी नही हो पा रही है। बतां दें कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरुवाती दिनों में बारदाने के लिए 60-40 रेसियो रखा गया था जिसमे 60 प्रतिशत बारदाना किसानों को उपलब्ध कराना होगा और 40 प्रतिशत बारदाना सरकार मुहैया कराएगी। लेकिन बारदाने की किल्लत होने के कारण राज्य सरकार ने नियमो में संसोधन करते हुए 70-30 का रेसियो कर दिया जिसमें अब किसान 70 प्रतिशत बारदाने लगाएगी और शासन सिर्फ 30 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराएगी जिसके कारण किसानों के सामने समस्या उतपन्न हो रही है किसान बारदानों के लिए जगह जगह भटक रहे है। वहीं इस मामले में बिलासपुर सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है जब कहीं अच्छा होता है तो अपनी पीठ थपथपाती है और कहीं बुरा होता है उसके लिए केंद्र सरकार को दोषी बताते है 15 सालो तक रमन सिंह की सरकार रही कभी भी बारदाने की समस्या नही हुई। शुरू में 2003 से 2010 तक जब राज्य में बीजेपी की सरकार थी तब हमने कभी नही कहा कि केंद्र सरकार हमे बारदाना नही दे रही है।बारदाना राज्य सरकार को उपलब्ध कराना है अपने पैसे से राज्य सरकार बारदाना खरीदती है और किसानों को उपलब्ध कराती है आपने विधानसभा में बयान में कहा कि हमने 3 लाख गठान का ऑर्डर दिया है और वो हमको मिल जाएगी बारदाने की कमी नही होगी। लेकिन अभी सिर्फ एक लाख गठान ही खरीद पायी है सरकार ही फेल हुई है बारदाना उपलब्ध कराने में। राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है किसानों का धान खरीदने में फेल हो रही है। गिरदावली करके किसानों के रकबे किसके कहने पर काटे। जिन किसानों ने दोनों हाथों से आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई आज वही कांग्रेस सरकार इन किसानों के साथ अन्याय कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.