कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि टूर्नामेंटों को शुरु करने के पहले अभ्यास सत्र शुरु हो जाना चाहिये। कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के बाद विश्व में अब खेल मुकाबले शुरु होने लगे हैं। जर्मनी की फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा की शुरुआत खाली स्टेडियमों में हो गयी है। इसी तरह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और स्पेनिश लीग भी वापसी की तैयारी कर रही है। छेत्री ने कहा यह दोनों लीग भी बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में खेली जाएंगी जो निकट भविष्य में खेलों के लिए एक चलन बन सकता है। वहीं यही हाल भारतीय फुटबॉल सत्र के साथ भी हो सकता है। छेत्री ने हालांकि कहा है कि शुरुआत करने के लिए पहले जरूरी है कि पूरी तरह से अभ्यास सत्र शुरू की जाए। छेत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, "कोरियन लीग और बुंदेसलीगा हर दिन ट्रेनिंग करने से पहले हर खिलाड़ी की जांच कर रही हैं। जब वो लोग मैच में जाते हैं उससे पहले ही उनका टेस्ट होता है और पता चल जाता है कि उनके अंदर वायरस नहीं है पर इस वायरस से संक्रमित कई लोगों में इसके लक्षण नहीं होते। इसलिए सुरक्षा की दूसरी परत की जरूरत है।"
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…