Select Date:

पाक की हिरासत में लाठी डंडों से पीटे गए थे भारतीय दूतावास के कर्मचारी

Updated on 16-06-2020 07:38 PM
नई दिल्ली। पाकिस्तानी अधिकारियों ने  इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को कथित रूप से हिट एंड रन मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा। भारत के कड़े आपत्तिपत्र डिमार्शे और त्वरित रिहाई के सख्त संदेश के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ा गया। लेकिन मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें हाथ पैर बांध कर बार-बार रॉड और लकड़ी के डंडों से पीटा गया। लोगों ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि दोनों भारतीय कर्मचारियों से सभी उच्चायोग के अधिकारियों की विशिष्ट भूमिका और कार्य के बारे में पूछताछ की गई।भारत ने दो सप्ताह पहले जासूसी के आरोप में पाक उच्चायोग के दो अधिकारियों को निष्कासित किया था। पाकिस्तान की हरकत को उसी घटना की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है । पाक मीडिया ने कहा था कि दोनों भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया। पाक ने हालांकि इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भारतीय कर्मचारियों की पहचान सिल्वादेस पॉल और दावामू ब्रहामू के तौर पर की गई है। सूत्रों ने बताया कि गैर राजनयिक कर्मचारियों को रिहाई के बाद उच्चायोग भेज दिया गया। दोनों अपनी ड्यूटी के लिए सोमवार सुबह आठ बजे उच्चायोग से कार में निकले थे, लेकिन गंतव्य पर नहीं पहुंचे। इसके कुछ घंटे बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग के प्रभारी सैयद हैदर शाह को समन कर कड़ा आपत्ति पत्र डिमार्शे जारी किया। सूत्रों ने बताया कि डिमार्शे में साफ कहा गया कि भारतीय कर्मचारियों से पूछताछ नहीं होगी। उनका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पाक अधिकारियों की है। सूत्रों ने कहा, पाक अधिकारियों से दोनों भारतीयों को आधिकारिक कार के साथ तुरंत उच्चायोग वापस भेजने के लिए कहा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.