-पेटीएम का नया ऑफर, कॉन्टैक्टलेस डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर
नई दिल्ली। पेटीएम ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए अपनी पोस्टपेड सुविधा का दायरा बढ़ाया है। इसके तहत आप कुछ ऑफलाइन स्टोर्स और पड़ोस की दुकानों पर अभी पेटीएम से भुगतान कर सकते हैं और आपको पैसे अगले महीने चुकाने होंगे। पेटीएम ने ये ध्यान में रखते हुए दायरा बढ़ाया है कि लोग कोरोना वायरस की वजह से कॉन्टैक्टलेस डिजिटल ट्रांजेक्शन पर अधिक फोकस कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान पेटीएम भुगतान में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है, जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी इस मौके को अच्छे से भुना लेना चाहती है।
पेटीएम की पोस्टपेड सेवा का इस्तेमाल रिलायंस फ्रेश, हल्दीराम, अपोलो फार्मेसी, क्रोमा, शॉपर्स स्टॉप आदि पर किया जा सकता है। इस सेवा का इस्तेमाल कर के लोग ग्रॉसरी, दूध और अन्य जरूरी चीजें अपने आस-पास की दुकानों से खरीद सकते हैं। डोमिनोज, टाटा स्काई, पेपरफ्राई, हंगरबॉक्स, पतंजलि, स्पेंसर्स के बिल भी पेटीएम पोस्टपेड का इस्तेमाल कर के दिए जा सकते हैं। पेटीएम ने ये पोस्टपेड सेवा दो एनबीएफसी के साथ पार्टनरशिप में शुरू की है। इसके तहत पेटीएम के ग्राहक अभी सामान खरीदने के लिए भुगतान कर सकते हैं, लेकिन पैसे उन्हें अगले महीने देने होंगे। पेटीएम ने इसके लिए 1 लाख रुपए की हर महीने की लिमिट तय की है। कंपनी ने कहा है कि लाइट वर्जन उन लोगों के लिए है, जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, लेकिन वह भी एक कन्वेनिएंस फीस देकर इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…