(तीसरे सावन सोमवार पर विशेष) सावन में शिवजी संभालते हंैं विष्णुजी का कार्यभार
Updated on
19-07-2020 08:30 PM
रायपुर,। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं पांच सोमवार पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं। तीसरा सोमवार 20 जुलाई को पड़ रहा है, चैथा सोमवार 27 को और पांचवां सोमवार तीन अगस्त को रक्षाबंधन भी सोमवार को ही है, जो अति शुभ माना जाता है। सावन का महीना चातुर्मास के चार महीने में से एक होता है। इन दिनों भगवान विष्णु फिर शिवजी शयन के लिए चले जाते हंै। ऐसे में सृष्टि के संचालन का जिम्मा रूद्र के पास आ जाता है। रूद्र भगवान शिव का ही एक स्वरूप है, लेकिन यह शिव का तामसिक स्वरूप है। यह जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं उतनी जल्दी क्रोधित भी हो जाते हैं। ऐसे में रूद्र की प्रसन्नता के लिए सावन के महीने में खान-पान में एवं जीवनशैली में कई बात का ध्यान रखना शुभ माना गया है। सावन के महीने में भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक किया जाता है। इस समय जल तत्व की वृद्वि के कारण दूध का सेवन हानिकारक माना जाता है। वैसे तो शिवजी के पूजन के लिए दूध, दही, घी, बिल्व पत्र,आॅक, धतूरा अति उत्तम माना जाता है। यह सब चीजें बाजारों में आसानी से मिल जाता है। परंतु इस समय कोरोना वायरस के चलते तीज-त्यौहारों में रौनक नहीं दिखाई दे रहा है। लोग अपने-अपने घरों में ही भगवान भोलेनाथ माता पार्वती का पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं।
सावन में भक्तगण पदयात्रा करते हुए जल लेकर शिवालयों में जाकर जल अर्पित करते थे लेकिन इस बार भक्तगण अपने-अपने घरों में ही शिव आराधना कर भगवान शिवजी की कृपा प्राप्त कर रहे हैं।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…