Select Date:

फॉर्च्यूनर का स्पेशल एडिशन प्रस्तुत

Updated on 09-08-2020 07:00 PM
नई दिल्ली । कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी फॉर्च्यूनर का स्पेशल एडिशन प्रस्तुत किया है। कंपनी की डीलरशिप पर इस स्पेशल टोयोटा फॉर्च्यूनर की बुकिंग शुरू कर दी गई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी को सिर्फ डीजल इंजन और दो वेरियंट में बाजार में उतारा गया है। इनकी कीमत 34.98 लाख और 36.88 लाख रुपये है। फॉर्च्यूनर टीआरडी एडिशन को टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट (टीआरडी) ने डिजाइन किया है। फॉर्च्यूनर के स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले टीआरडी एडिशन का लुक ज्यादा स्पोर्टी है। साथ ही इसमें कुछ नए फीचर भी दिए गए हैं।स्पेशल एडिशन मॉडल पर टीआरडी बैजिंग और रग्ड चारकोल ब्लैक आर18 अलॉय वील्ज दिए गए हैं। ड्यूल-टोन रूफ और पर्ल वाइट ड्यूल-टोन कलर स्कीम इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं। इसके अलावा फॉर्च्यूनर टीआरडी में एलईडी डीआरएल के साथ बाय-बीम एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी फॉग लैम्प्स, रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स, क्रोम प्लेटेड डोर हैंडल्स और विंडो बेल्टलाइन दी गई है। फॉर्च्यूनर के रेग्युलर मॉडल के मुकाबले फॉर्च्यूनर टीआरडी में कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, इल्युमिनेटेड स्कफ प्लेट और 360 पैनोरमिक व्यू मॉनिटर मिलते हैं। इसके अलावा एसयूवी में नेविगेशन टर्न डिस्प्ले के साथ बड़ा टीएफटी मल्टी-इन्फर्मेशन डिस्प्ले, 8-वे ड्राइवर ऐंड पैसेंजर पावर सीट, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर्स के साथ टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग वील माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।फॉर्च्यूनर टीआरडी एडिशन में 2.8-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन है, जो 177पीएस की पावर और 450 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। एसयूवी 2-वील ड्राइव और 4-वील ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध है। सेफ्टी की बात करें, जो टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी एडिशन में 7 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट के साथ वीइकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, दूसरी लाइन में सोफीक्स और टीथर ऐंकर, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, इमर्जेंसी ब्रेक सिग्नल और इमर्जेंसी अनलॉक के साथ स्पीड ऑटो लॉक जैसे फीचर दिए गए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.