भोपाल । कोरोना वायरस के लाकडाउन में कुवैत में फंसे भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान कल रात इंदौर पहुंचा। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रियों को सीधे क्वारंटाइन सेंटर पर भेजा गया है। दिल्ली होकर आए इस विमान में इंदौर सहित प्रदेश के 45 यात्री थे। इन्हें एयरपोर्ट से सीधे कमलाकुंज गार्डन राजेंद्र नगर में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया। यहां इन्हें सात दिनों तक रखा जाएगा। इन लोगों की जांच भी की जाएगी। पिछले माह कुवैत से आई फ्लाइट में 18 लोग पॉजिटिव निकले थे। जिसे लेकर एयरपोर्ट पर विशेष सर्तकता बरती गई। जानकारी के मुताबिक, विशेष विमान में कुवैत से छह क्रू मेंबर सहित कुल 133 यात्री भारत आए। इनमें से 82 यात्री दिल्ली में उतर गए । शेष 45 यात्रियों को लेकर कुवैत एयरवेज का यह विमान रात 8.17 बजे इंदौर आया। यहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की। इसके बाद सभी से उनकी जानकारी के लिए फॉर्म भी भरवाए गए। कस्टम और इमिग्रेशन से जुड़ी औपचारिकता पूरी होने के बाद सभी यात्रियों को जिला प्रशासन ने चार्टर्ड बसों से क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। यात्रियों को छोड़ने के बाद विमान रात 9.45 बजे कुवैत रवाना हो गया। प्रबंधन ने बताया कि इन यात्रियों के आने पर एयरपोर्ट पर दूसरे लोगों की इंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। एयरपोर्ट से बाहर लाकर सीधे दो चार्टर्ड बसों में बैठाकर यात्रियों को क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले 13 मई को कुवैत से दो विमानों में 234 यात्री इंदौर आए थे। इन्हें भोपाल स्थित सेना के 3-ईएमई सेंटर भेजा गया था। यहां जांच के दौरान 18 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसे देखते हुए हमने पिछली बार से अधिक सतर्कता रखी। इनके जाने के बाद पूरे एयरपोर्ट को सैनिटाइज करवाया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, इस विमान में आए सभी लोग काम के सिलसिले में कुवैत गए थे। लॉकडाउन के चलते वहां काम बंद हो जाने ये वहीं फंस गए थे। सभी मजदूर वर्ग के लोग हैं। वंदे भारत मिशन के तहत इन लोगों को भारत लाया गया है। इन लोगों को शासकीय खर्च पर शुभकारज गार्डन में रखा जाएगा। अगर सभी लोग ठीक रहे तो सात दिन बाद इन्हें छोड़ दिया जाएगा। पिछले दिनों लंदन से आए लोगों को प्रशासन ने होटल में ठहराया था, लेकिन इसका भुगतान यात्रियों ने किया था।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…