दक्षिण कोरिया ने कोरोना संक्रमण के संबंध में गिरजाघर के नेता को किया गिरफ्तार
Updated on
02-08-2020 06:09 PM
सियोल । दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने फरवरी और मार्च में हजारों लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद महामारी के खिलाफ सरकार के प्रयासों को बाधित करने के आरोपों की जांच के तहत शनिवार को एक गोपनीय धार्मिक पंथ के बुजुर्ग नेता को गिरफ्तार कर लिया। मध्य सुवाआन शहर में अभियोजक शिनचियोंजी चर्च ऑफ जीजस के अध्यक्ष 88 वर्षीय ली मैन-ही से पूछताछ कर रहे हैं। ली मैन-ही पर आरोप है कि गिरजाघर ने कुछ सदस्यों को छिपाया और पृथक-वास से बचाने के लिए लोगों की संख्या को कम करके बताया।सुवाआन जिला अदालत ने शनिवार तड़के अभियोजकों के ली को गिरफ्तार करने के अनुरोध को मंजूरी दी। अभियोजकों ने आशंका जाहिर की ली सबूत से छेड़छाड़ कर सकते हैं।ली और उनके गिरजाघर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। उसके प्रवक्ता किम यंग-उन ने कहा कि गिरजाघर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा ताकि अदालत में सच साफतौर पर साबित हो जाए। दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 14,336 में से 5,200 से अधिक मामले गिरजाघर से जुड़े हैं। गिरजाघर की दक्षिण शहर दाएगू में स्थित शाखा फरवरी में संक्रमण के मामलों का मुख्य केंद्र बनकर सामने आई।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…