दक्षिण अफ्रीका को अगस्त में भारतीय टीम के दौरे की उम्मीदें
Updated on
22-05-2020 06:29 PM
मुम्बई। कोरोना वायरस महामारी के मामले अगर कम होते हैं तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अगस्त में टी20 सीरीज खेली जा सकती है। अभी इस श्रृंखला का कार्यक्रम अगस्त के अंत में तय है पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने कहा कि अगर इसे बाद में भी खेला जाता है तो हमें आपत्ति नहीं है। सीएसए ने कहा कि यह श्रृंखला भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों की सरकार की मंजूरी पर निर्भर होगी। फॉल ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।फॉल ने कहा, ‘‘बीसीसीआई भी अपने समझौते का सम्मान करना चाहता है। अगर यह श्रृंखला स्थगित होती है तो इसे बाद में आयोजित किया जा सकता है।’’ सीएसए अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी अब तक श्रृंखला के आयोजन को लेकर बीसीसीआई के साथ बातचीत सकारात्मक रही है।’’ वहीं माना जा रहा है कि बीसीसीआई इस मामले में सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही कोई फैसला लेगा। बीसीसीआई के अनुसार अगर सभी कुछ ठीक रहता है तो हम दक्षिण अफ्रीका में खेलने के लिए तैयार हैं।’ बीसीसीआई का इस द्विपक्षीय श्रृंखला पर सहमत होने के का अर्थ है कि अगर अक्टूबर नवंबर में टी20 विश्व कप की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन करने का प्रस्तावा आता है तो उसे सीएसए का समर्थन मिलेगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…