Select Date:

मुंबई के कुछ लैब 18 दिन में दे रहे हैं स्वैब टेस्ट की रिपोर्ट- मनपा आयुक्त

Updated on 09-06-2020 08:24 PM
मुंबई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे है. राज्य में 88 हजार 529 मरीज मिल चुके हैं. जिसमें मुंबई में ही संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया तथा यहां १७०२ लोगों की जान जा चुकी है. इन सबके पीछे संक्रमितों की टेस्ट रिपोर्ट देरी से आना भी एक वजह काफी समय से मानी जा रही है. लेकिन अबतक सरकारी बाबू इसे मानने को तैयार नहीं थे. इस बीच मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने माना कि मुंबई के कई लैब ने कोरोना वायरस संक्रमितों की स्वैब टेस्ट रिपोर्ट देने में कम से कम 18 दिन की देरी की. बता दें कि एक महीने पहले ही आयुक्त चहल ने मनपा के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाली है. एक अंग्रेजी समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैंने मनपा आयुक्त के तौर पर ज्वॉइन किया, तो मैंने पाया कि 4 अप्रैल की स्वैब टेस्ट की रिपोर्ट 22 अप्रैल को दी गई थी. कुछ लैब 18 दिन बाद रिपोर्ट जमा करके गंभीर अपराध कर रहे थे. वे देर से रिपोर्टिंग के लिए सजा पाने के हकदार हैं.' आयुक्त चहल ने कहा कि ऐसी लैब कोरोना वायरस के लिए एकत्र सैंपल की रिपोर्ट देने में कैसे देरी कर सकते हैं. इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें साफ तौर पर कह दिया है कि अगर आप मुझे 24 घंटे में स्वैब रिपोर्ट नहीं दे सकते, तो आप मुंबई में काम नहीं कर सकते. मैं 15-16 दिनों के बाद आपकी रिपोर्ट स्वीकार नहीं कर सकता.' उन्होंने कहा, 'आईसीएमआर की ओर से दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद मनपा मुंबई में रोजाना करीब 3,600 टेस्ट कर सकती थी. लेकिन, रिपोर्ट आने में देरी के कारण ये लक्ष्य पूरा न हो पाया.' गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 88 हजार 529 हो गई. इनमें से 44 हजार 385 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में 5 लाख 58 हजार 463 लोगों को घरों में और 28 हजार 504 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वॉरंटाइन किया गया है. वहीं अब तक कोरोना से 3169 मरीजों की मौत हुई. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.