पांच साल में चीन से भारत में सोलर इक्विपमेंट आयात होगा खत्म
Updated on
10-06-2020 07:37 PM
नई दिल्ली। दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी का कहना है कि चीन से भारत में करीब 90 फीसदी सोलर इक्विपमेंट आयात किया जाता है, जो अगले 3-5 सालों में खत्म हो जाएगा। अडानी ने कहा है कि वह सोलर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक्विटी और स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स भी ढूंढ रहे हैं। गौतम की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बनाने की बोली जीत ली है। इसके तहत उनकी कंपनी 8000 मेगावॉट का फोटोवोल्टैक पावर प्लांट बनाएगी। साथ ही 2000 मेगवॉट का डोमेस्टिक सोलर पैनल भी उनकी ही कंपनी तैयार करेगी। मौजूदा समय में भारत में सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 3300 मेगवॉट है और मॉड्यूल बनाने की क्षमता 8000 मेगावॉट है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने ये टेंडर 6 अरब डॉलर यानी करीब 45,300 करोड़ रुपए की बोली लगाकर हासिल किया है। इस टेंडर के लिए पिछले साल नवंबर में बोलियां मांगी गई थीं, जिनका नतीजा अब आया है। अडानी ग्रीन एनर्जी कंपनी 2025 तक 25 गिगावाट का उत्पादन करते हुए दुनिया में लीडर बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि तब तक 18-20 गिगावाट का थर्मल उत्पादन होगा और सोलर उत्पादन उससे भी अधिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 गिगावॉट के सोलर पावर प्रोजेक्ट और 2 गिगावॉट के सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग के प्लांट से करीब 4 लाख नौकरियां पैदा होंगी। अडानी ने कहा कि देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। चीनी इक्विपमेंट का 90 फीसदी आयात कम होकर 50 फीसदी पर आएगा और फिर जीरो हो जाएगा। तीन से पांच सालों में समाप्त होने की कगार पर पहुंच जाएगा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…