Select Date:

सोशल मीडिया, मोबाइल गेम से घट रही सेक्स की लत

Updated on 16-06-2020 07:39 PM
-अमेरिका में हाल में ही हुए एक रिसर्च में किया दावा 
वॉशिंगटन। 21वीं सदी में युवाओं में सेक्स को लेकर अनिच्छा देखी गई है। इसका प्रमुख कारण गेमिंग, सोशल मीडिया और मोबाइल इंटरनेट है। अमेरिका में हुए एक रिसर्च में यह ताजा दावा किया गया है। इस रिसर्च में कहा गया है कि साल 2000 के बाद से अमेरिकी युवाओं में सेक्स को लेकर रुझान एक तिहाई तक कम हुआ है। रिसर्च में पाया गया है कि साल 2000 से लेकर 2018 तक 18 से 24 साल के तीन में से एक अमेरिकी युवा ने पिछले साल किसी भी प्रकार के सेक्स करने से इनकार किया है। सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि 25 से 34 साल के पुरुषों और महिलाओं के बीच यौन गतिविधि में कमी या यौन निष्क्रियता भी बढ़ रही है। सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान विभाग के हेड जीन ट्वेंग ने कहा कि युवाओं के पास पहले की अपेक्षा रात में समय बिताने के लिए कई काम हैं। जिसमें वे सेक्स को छोड़कर सोशल मीडिया, इंटरनेट और गेमिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। रिसर्च में यह भी सामने आया कि स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अपेक्षा बेरोजगार या कम आय वाले पुरुष और महिलाओं में सेक्स को लेकर निष्क्रियता ज्यादा देखी गई। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों में सेक्स को लेकर अनिच्छा और ज्यादा बढ़ सकती है।2000 से 2018 के बीच 18 से 44 साल की उम्र के लगभग 10,000 अविवाहित पुरुष और महिलाओं के सर्वेक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि 2016-2018 के बीच सेक्स को लेकर 16.5 फीसदी की कमी देखी गई। जबकि 2000-2002 में यह कमी 9.5 फीसदी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.