Select Date:

21 लाख का गांजा और पिस्टल के साथ पकड़ाए तस्कर

Updated on 25-02-2026 12:04 PM
जगदलपुर, ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप लेकर जगदलपुर सप्लाई करने आ रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 42.431 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 21.21 लाख रुपए है। साथ ही एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और इनोवा जब्त किया गया है।

मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 23 फरवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग की इनोवा (OD02K8007) में 2 व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं।

भागने की कोशिश

सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-63 पर आड़ावाल स्थित बरगद पेड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध इनोवा को रोका गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पूछताछ के दौरान घबराने लगे और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बाल्बो उर्फ बल्लब भत्तरा (40) निवासी जिला नबरंगपुर (ओडिशा) और दूसरे ने अपना नाम अमरज्योति हिरन (44) निवासी नबरंगपुर (ओडिशा) बताया। 8 पैकेट में 42 किलो गांजा बरामद

NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में भूरे टेप से लिपटे 8 पैकेट बरामद हुए। इनमें कुल 42.431 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 21 लाख 21 हजार 550 रुपए थी। साथ ही एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए।

पुलिस ने गांजा, हथियार, 2,200 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और करीब 11 लाख रुपए कीमत की इनोवा वाहन को जब्त किया। 24 फरवरी को दोनों को विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.