टोक्यो । एशियाई और अमेरिकी बाजारों में कमजोर कारोबार हुआ है। कारोबार के दौरान एसजीएक्स निफ्टी 115 अंक नीचे आया है। वहीं अमेरिकी बाजारों में भी दबावा आया है। कारोबार के दौरान डाओ में 105 अंक जबकि एसएंडपी 27 अंक गिरा। वहीं, नेसडेक में 186 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं आज डाओ फ्यूचर्स 60 अंक ऊपर आया है। टेस्ला ने अपने एक शेयर को पांच शेयर में विभाजित किया है।
आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई है। एसजीएक्स निफ्टी 115 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 22,760.02 के आसपास कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.51 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 12,662.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंगसेंग 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,769.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.14 फीसदी की कमजोरी आई है। शंघाई कम्पोजिट भी एक फीसदी की गिरावट के साथ 3,306.33 के स्तर पर दिख रहा है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…