-21 लोगों की मौत, असम के कई जिलों में बाढ़ के हालात गंभीर
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून कहर बरपा रहा है। असम में गंभीर हालातों के बीच बाढ़ के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि गुजरात में आकाशीय बिजली गिरने से 7 तथा बिहार में भी आसमानी आफत ने 11 लोगों की जान ले ली। इसमें छपरा में 5, पटना और नवादा में 2-2, लखीसराय और जमुई में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई। असम में बाढ़ ने 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं ,यहां बारपेटा जिले में 2 और एक मौत डिब्रूगढ़ में हुई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, चिरांग, नलबाड़ी, बारपेटा, बोंगईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरघाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि जामनगर जिले के लालपुर में रक्का गांव के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि देवभूमि द्वारका जिले के विरामदाद गांव में इसी तरह की एक अन्य घटना में दो महिलाओं की मौत के अलावा बोटाद जिले के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच वर्षीय एक लड़का, उसके 60 वर्षीय दादा और 17 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…