एसआईटी जांच में खुलेंगी विकास दुबे और पुलिस के नजदीकी रिश्ते की परतें, संपत्ति का भी होगा खुलासा
Updated on
13-07-2020 12:05 AM
लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में पड़ताल के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इन आठ पुलिसकर्मियों की गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। यह जांच दल 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगा।
एसआईटी विकास दुबे की एक साल की कॉल डिटेल खंगालेगी जिसमें माफिया और पुलिस के गठजोड़ की कहानी खुलकर सामने आने की संभावना है। एसआईटी इस बात की गहराई से जांच करेगी कि विकास दुबे गिरोह के साथ स्थानीय पुलिस के क्या संबंध थे? विकास दुबे के मामले में मुकदमे और उस पर किसी कार्रवाई के दौरान पुलिस की क्या भूमिका होती थी?
क्या विकास दुबे और उसके साथियों को सजा दिलाने की पर्याप्त कोशिश की गई या नहीं, इसकी भी जांच पड़ताल की जाएगी। गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित दूसरी कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी? किसकी लापरवाही से विकास दुबे गंभीर आरोपों के बाद भी बाहर घूमता रहा, इसकी भी जांच की जाएगी। एसआईटी विकास दुबे और उसके गुर्गों के द्वारा अर्जित संपत्ति का ब्यौरा जुटाने के साथ-साथ पुलिस के साथ उसके संबंधों की भी जांच करेगी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…