Select Date:

सिंगापुर एफवन रेस नहीं होगी

Updated on 20-05-2020 07:28 PM

मुम्बई। कोरोन महामारी के बाद के हालातों को देखते हुए सिंगापुर एफवन के आयोजकों ने खाली सर्किट में रेस का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। इससे फार्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप की परेशानी और बढ़ सकती है। फार्मूला वन सत्र की 10 रेसों के स्थगित या रद्द होने के बाद फार्मूला वन प्रमुखों ने जुलाई में आस्ट्रिया में दो रेस के साथ शुरू करने की योजना बनाई थी। ये दोनों ही रेस दर्शकों की गैरमौजूदगी में खाली सर्किट में होनी थी। वहीं अन्य देशों में भी दर्शकों के बिना ही रेसों के आयोजन की उम्मीद थी। आयोजकों ने कहा कि वे रेस के आयोजन की विभिन्न संभावनाओं के लिए फार्मूला वन, सिंगापुर सरकार और अन्य हितधारकों के संपर्क में हैं। वहीं सिंगापुर फार्मूला वन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सिंगापुर एफवन रेस सड़क पर होने वाली रेस है, इसलिए रेस को दर्शकों के बिना आयोजित करना व्यावहारिक नहीं होगा।’’गौरतलब है कि फेरारी के सबेस्टियन वेटेल ने पिछले साल की रेस जीती थी जिसे देखने के लिए तीन दिन में लगभग दो लाख 68 हजार दर्शक पहुंचे थे। इसमें विदेशी दर्शकों की संख्या भी काफी अधिक थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.